मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने थाना जमुना पार के अंतर्गत लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी के सामने करीब 8 हजार वर्ग मीटर में कुंजन नगर के नाम से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलौनी को जमींदोज कर दिया गया है। इस कार्यवाही से कॉलौनी में प्लाट लेने वालों में हडकम्प मच गया है। कॉलौनी के निर्माण कर्ता सूरजपाल, अर्जुन सिंह आदि बताये जा रहे है। बतादें कि प्राधिकरण द्वारा उक्त कॉलौनी में हो रहे निर्माण कार्य को बिना मानचित्र पास कराने व अन्य कारणों के चलते रूकवाने के लिए नोटिस दिये गये थे। साथ ही वाद संख्या 23/2022-23 योजित किया गया था। वाबजूद इसके कार्य बंद न करने पर प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनी के बीती 26 मई 2022 में ध्वस्तीकरण आदेश पारित करते हुए उक्त कॉलौनी को आज जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रीति जैन के नेतृत्व में थाना यमुना पार पुलिस बल के सहयोग से कॉलोनी में बनी सड़क व कार्यालय को ध्वस्त करा दिया गया है। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अभियंता सुनील कुमार शर्मा व मनीष तिवारी, दिनेश गुप्ता, अशोक चौधरी अवर अभियंता उपस्थित रहे। सचिव राजेश कुमार का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी गयी है।