मथुरा। जनपद में देर रात चली पुलिस विभाग की तबादला एक्सप्रेस में एसएसपी शैलेश पांडे ने दीपावली से पूर्व एक प्रभारी निरीक्षक सहित 54 उप निरीक्षको को तैनाती देकर तोहफा दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र को थाना गोवर्धन का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेई को गोवर्धन से हटाकर अपराध शाखा में संबद्ध कर दिया है। इसके अलावा थाना रिफाइनरी पर तैनात रहे सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद एक माह से अधिक चार्ज संभाल रहे एसएसआई कुलबीर सिंह को रिफाइनरी का थाना अध्यक्ष बनाया है। वहीं उप निरीक्षक शिव चरण सिंह को चौकी प्रभारी लक्ष्मी नगर थाना जमुना पार से चौकी प्रभारी रमणरेती थाना वृंदावन, केशव कुमार वशिष्ठ को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ओल थाना फरह, अरविंद को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार, अंकित कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बाद थाना रिफाइनरी, राजकुमार को चौकी प्रभारी बाद थाना रिफाइनरी से थाना गोवर्धन, पवन कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नियति थाना जैत, प्रमोद नैने को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बाजना थाना नौझील, नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी खायरा थाना सुरीर, विजन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अनोड़ा थाना राया, नितिन तेवतिया को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना फरह, चंदवीर सिंह को चौकी प्रभारी ओल थाना फरह से पुलिस लाइन, सौरभ शर्मा पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल धाम थाना फरह, शैलेंद्र शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी राधा कुंड थाना गोवर्धन, अंकित कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना नौझील, पुलिस लाइन में तैनात ऋषभ कुमार को थाना हाईवे, कमल किशोर को थाना सदर बाजार, संदीप सिंह को थाना शेरगढ़, कृष्ण कुमार को थाना राया, सुनील कुमार को थाना जमुनापार, सहेंद्र सिंह को थाना छाता, साहब सिंह को थाना राया, कृष्णपाल सिंह को थाना नौझील, वीर सिंह को थाना छाता, योगेंद्र सिंह को केजेएस, जयपाल सिंह केजेएस, सुजान सिंह न्यायालय सुरक्षा, राजेंद्र कुमार थाना फरह, वीरपाल केजेएस, सुरेश चंद्र थाना महावन, राकेश कुमार न्यायालय सुरक्षा, राज बहादुर सिंह थाना सदर बाजार, विपिन शर्मा केजेएस, रविंद्र कुमार थाना मगोर्रा, देवदत्त थाना बलदेव, कमल सिंह थाना जैत, सुरेश चंद्र केजेएस, सोमवीर सिंह केजेएस, राकेश कुमार थाना कोतवाली, हरेंद्र सिंह थाना कोसीकला, रवि भूषण शर्मा थाना बरसाना, अशोक पाल सिंह थाना राया, उमेश चंद्र थाना सुरीर, मुनीम सिंह थाना फरह, वीरेंद्र कुमार थाना मांट, नबी अहमद थाना गोविंद नगर, विनोद कुमार थाना रिफाइनरी, शांतनु यादव थाना छाता, अजय कसाना थाना मगोर्रा, प्रमोद कुमार शर्मा थाना गोविंद नगर को नवीन तैनाती दी गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.