जनपद की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बसपाईयों ने दिया एसएसपी को ज्ञापन

मथुरा। जनपद की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दष्टिगत रखते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि गांव तरौली सुमाली में अनुसूचित जाति के लोगों पर जानलेवा हमला महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं लूटपाट की घटना ने पूरे गांव में भय का माहौल बना दिया है गाँव से पलायन कर चुके लोगों को सुरक्षा की प्रदान की जाए एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जावे । इसके अलावा थाना बरसाना के ग्राम नंदगांव में 20 वर्षीय किशोरी को अपराधियों द्वारा अगवा कर लिया गया है पुलिस अपराधियों को ढूंढने में अभी तक नाकाम रही है। थाना फ़रह के गाँव महुअन में नाबालिग दलित बेटी की हत्या को ढाई माह बीत जाने के बाद भी अभियुक्त अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। थाना हाईवे के खामनी में प्रीतम के घर पानी निकालने को लेकर उसके साथ घटना हुई अपराधियों के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। उपरोक्त घटनाओं को लेकर एस एस पी को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवारों को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की ।

ज्ञापन सौंपने के समय आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी दारा दारा सिंह आजाद संघ रतन सेठी सत्य काश कर्दम सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल गोवर्धन सिंह सुरेश बाबू किशोर कुमार मुख्त्यार सिंह बाबूलाल बघेल नरेश कुमार जाटव गंगाराम सोनी एवं राहुल रावत रईस अहमद प्रमोद गोला प्रेम प्रकाश एडवोकेट प्रेम चंद कर्दम मुनेन्द्र निगम मनोज कुमार जितेंद्र बाबू महेंद्र पाल सिंह कैलाश बाबू बनवारीलाल कोलाना नंदकिशोर गौतम बबलू कुमेरिया रामबाबू सैनी एवं हरीशचंद्र प्रजापति राजाराम मानसिंह महेश चंद्र डॉ. चंद्रपाल सागर जितेंद्र प्रजापति पवन कुमार राधावल्लभ पचौरी पीतम सिंह आदि उपस्थित थे ।