मथुरा। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मथुरा के लिए आयोजित RACE कैंपेन के अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी महोली रोड पर शपथ कर प्लाग रन का आयोजन नगर निगम मथुरा वृंदावन के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान दुकानदारों ठेले वालों से प्लास्टिक यूज न करने की अपील की गई। साथ ही क्लोरीन की घर-घर जाकर गोलिया वितरित की गई ताकि आगामी बरसात के समय संचारी रोग पर नियंत्रण हो सके। इस दौरान मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने प्लास्टिक के उत्पादन निर्माण स्टॉक बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम प्लास्टिक थैली सहित अन्य उत्पादों के जब्ती करण का अभियान चलाए हुए हैं जिसे और तेज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है प्लास्टिक की थैली आदि का इस्तेमाल कदापि नहीं करें क्योंकि यह जानलेवा है।
इस अवसर पर पार्षद तिलक वीर चौधरी पार्षद प्रतिनिधि राजीव राज पाठक पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ करीम अख्तर कुरैशी संतोष कुमार हरिओम पवन आदि लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.