सौंख में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

— आरबीएस इण्टर कालेज में आयोजित होंगे तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
— मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर

सौंख। विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है जिला प्रशासन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बे के प्रमुख शिक्षण संस्थान आरबीएस इण्टर कालेज के तत्वावधान में तहसीलदार गोवर्धन मनोज कुमार वार्ष्णेय ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन विपिन कुंतल चेयरमैन नगर पंचायत सौंख चौधरी भरत सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार एवं सुपरवाइजर अंकित अग्रवाल द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया ।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन मतदाता जागरूकता वैन को विद्यालय प्रबंधक एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जागरूकता रैली आरबीएस इंटर कॉलेज सौंख से प्रारंभ होते हुए लुहार बाजार मुख्य बाजार बैंक चौराहा गांधी चौक नगर पंचायत कार्यालय होते हुये सहजुआ थोक पुन्ना थोक से वापस विद्यालय पर पहुंची । नगर पंचायत कार्यालय पर रैली का स्वागत चेयरमैन भरत सिंह द्वारा किया गया एवं बच्चों के लिये जलपान की व्यवस्था की गयी। बच्चों के द्वारा विभिन्न जागरूकता गीत एवं जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान विद्यालय प्रबंधक राजवीर सिंह व्यवस्थापक समुंद्र सिंह धीरज कुंतल आर के निर्वाचन मोहनसिंह बीएलओ संगीता देवी अर्चना शर्मा मछलेश, आरती देवी अंशु अग्रवाल कपिल देव शर्मा फोरन सिंह सुशील कुमार प्रतिमा चतुर्वेदी रेखा शर्मा राधा गुप्ता सहायक अध्यापक दीपक अग्रवाल सचिन गर्ग नरेन्द्र चौधरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।