राज्यपाल आनंदी और मुख्यमंत्री योगी कल 9:15 बजे आ जाएंगे वृंदावन

मथुरा। कल 27 जून सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन को देखते हुए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। जिला प्रशासन को अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुके हैं। राज्यपाल सीधे लखनऊ से कृष्णा कुटीर के समीप बने हेलीपैड पर सुबह 9:15 बजे करीब हेलीकॉप्टर से कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपेड पर पहुंच जाएंगी। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से पहले आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से 9 बजे के आसपास कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री राष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगे। प्रात 10:15 बजे करीब तीनों विशिष्ट जन बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां विधि विधान से पूजा करने के उपरांत कृष्णा कुटीर में मुलाकात का कार्यक्रम है। दोपहर 12:00 बजे करीब राष्ट्रपति को विदाई देने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।