विकास प्राधिकरण को संपत्ति नीलामी में 19 करोड़ से अधिक की हुई आय, रूकमणी विहार का होटल भूखण्ड 17 करोड़ रु में हुआ नीलम

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण को आज विभिन्न संपत्तियों की नीलामी प्रकिया से 19 करोड़ रू. से अधिक धनराशि का राजस्व अर्जित हुआ है। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण के सभागार में सबसे अधिक की बोली रूकमणी विहार स्थित होटल भूखण्ड की लगी। 55 सौ वर्ग मीटर के ये प्लॉट 17 करोड़ 1 लाख 51 हजार रू. में एक होटल व्यवसायी द्वारा लिया गया। इसकी बोली 8 राउण्ड तक चली।

राधापुरम आवासीय योजना में प्रथम आयो प्रथम पाओ के अंतगर्त कैलाश नगर आवासीय योजना में भवनों की नीलामी की गई। कैलाश नगर में 78.75 वर्ग मीटर का भवन 23 लाख में श्रीमती पूनम सक्सैना द्वारा लिया गया। इसके अलावा राधापुरम कॉलौनी स्थित दो एचआईजी भवनों की 43.98 में बोली उठाई गई। रूकमणी बिहार आवासीय योजना का आश्रम मठ भूखण्ड 1 करोड़ 36 लाख 51 हजार रू. में संदीप चौधरी द्वारा बोली लगाकर लिया गया। इस प्लॉट को लेने के लिए बोली 72 राउण्ड चली। उक्त सम्पत्ति नीलामी से प्राधिकरण को 19 करोड़ 5 लाख रु के राजस्व की प्राप्त होगी।

नीलामी प्रक्रिया में सचिव राजेश कुमार विशेष कार्याधिकारी क्रान्ति शेखर सिंह आर.के. जायसवाल मुख्य अभियन्ता नागेन्द्र कुमार त्रिपाठी मुख्य लेखाधिकारी तथा कौशलेन्द्र चौधरी अधिशासी अभियन्ता के अलावा साराँश शर्मा विजय शर्मा मुन्ना खान धरमजीत धर्मेंद्र अरविन्द शर्मा ऋषि कुमार रजित शर्मा नन्द कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।