वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर चापर की इमरजेंसी लैंडिंग होने की खबर है। बताया जाता है हेलीकॉप्टर से पक्षी टकरा गया। यह घटना वाराणसी की बताई जाती है। आज सुबह साढ़े सात बजे वह लखनऊ वापस जा रहे थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से प्रदेश में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह सुरक्षित है वह थोड़ी देर पश्चात लखनऊ के लिए रवाना होंगे। ज्ञात रहे कि वह कल वाराणसी आए थे । उन्होंने काशी विश्वनाथ जी के दर्शन किए। आज जब वह लखनऊ के लिए रवाना हुए तो हेलीकॉप्टर के उड़ते ही पक्षी से टकरा गया और पायलट ने तत्काल बड़ी सूझबूझ के साथ उसको वापस हेलीपैड पर उतार लिया। उसके बाद टेक्निकल टीम ने उसकी पूरी तरह जांच की।