59 पीसीएस अधिकारियों की लिस्ट में मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट का तबादला

लखनऊ। आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने 59 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। जिसमें मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव को एडीएम नागरिक आपूर्ति वाराणसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पीसीएस जवाहर लाल श्रीवास्तव मथुरा में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर दिसंबर 2020 में तैनात हुए थे
इनके स्थान पर सौरभ दुबे एसडीएम हरदोई को मथुरा का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मथुरा में तैनात एसडीएम ओपी तिवारी को प्रमोशन देते हुए एडीएम न्यायिक मथुरा के पद पर तैनात किया गया है।