लखनऊ । यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 11 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी हुई है जिसमें आगरा बरेली मेरठ सहित कई जिले के पुलिस कप्तान शामिल हैं। पुलिस कप्तान के अलावा डीआईजी भी बदले गए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को डीआईजी सहारनपुर रेंज बनाया गया है उनके स्थान पर मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की तैनाती की गई है । बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को एसएसपी मेरठ, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एसपी एसआईटी लखनऊ को एसएसपी बरेली, अभिषेक पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट नोएडा से एसपी शामली, सुश्री चारू निगम सेनानायक पीएसी मेरठ को एसपी औरैया, सुश्री सुनीति को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक को औरैया से पुलिस उपायुक्त नोएडा, सुकीर्ति माधव पुलिस अधीक्षक शामली को एसपी अभिसूचना आगरा, स्वप्निल ममगई एसपी कानपुर देहात को सेना नायक पीएसी नोएडा बनाया गया है। इनके अलावा सहारनपुर रेंज के डीआईजी डॉक्टर प्रतिंदर सिंह को आईजी जेल लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।