लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया को हटा दिया गया है उनके स्थान पर नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की तैनाती की गई है वही श्री पेंसिया को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर इंद्रजीत सिंह को नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हमीरपुर संजय कुमार मीणा सीडीओ गोरखपुर बनाए गए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक कारपोरेशन लिमिटेड में भेजा गया है । उनके स्थान पर नगर विकास विभाग में विशेष सचिव डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी को उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शेष अन्य अधिकारी के बारे में लिस्ट को पढ़िए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.