मथुरा। आगामी विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बहिन मायावती के नेतृत्व में बसपा बनायेगी। उक्त विचार बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरे लाल ने व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि आगरा मंडल की समस्त विधानसभा सीटों पर बीएसपी के उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित है और मथुरा जनपद में बसपा की जीत का परचम लहरायेगी। बूथ स्तर तक संगठन की प्रक्रिया पूर्ण होने की स्थिति में है। बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस 09 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित प्रत्येक विधानसभा से संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
उन्होंने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सर्वसमाज के उत्थान के लिये है। बसपा के शासन में कानून की सभी विपक्षी भूर भूर प्रशंसा करते है। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा एक मिशन है डा. अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के सपनों को पूरा करते हुये सर्वसमाज के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार डॉ रामनरेश कर्दम दारा सिंह आजाद सत्य प्रकाश कर्दम मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल एवं पं. राजकुमार रावत पूर्व विधायक सोनपाल सिंह गंगाराम सोनी किशोर कुमार सुरेश बाबू नरेश कुमार बाबूलाल बघेल मुख्तार सिंह सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल एवं प्रेम चंद कर्दम जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गोला जिला संयोजक मुकेश कुमार जिला सचिव मनोज कुमार जितेंद्र बाबू चौ धर्मवीर सिंह भूपेंद्र सिंह नंदकिशोर गौतम कैलाश बाबू बनवारीलाल कोलाना बबलू कुमेरिया विधानसभा अध्यक्ष राजाराम हरीश चंद प्रजापति महेश चंद डॉ चंद्रपाल सागर मानसिंह एवं महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति राधावल्लभ पचौरी पवन कुमार प्रेम प्रकाश एडवोकेट मुनेन्द्र निगम दिनेश कुमार नीतेश कुमार श्याम सुंदर शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।