मथुरा में “पहनावा” की भव्य-आकर्षित प्रदर्शनी ने महिलाओं का मनमोहा

प्रदर्शनी में चटपटी चाट छोले भटूरे डोसा इडली पॉपकॉर्न मोमोज के लगे स्टाल

मथुरा। महानगर के मसानी रोड स्थित नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के भवन पर हिना गोविल द्वारा “पहनावा” शीर्षक पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की सुपुत्री एवं समाज सेविका श्रीमती रूबी चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रोली द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ रश्मि उद्यमी एवं प्रख्यात समाजसेविका चीनू जैन भावना शर्मा एवं न्यूट्रिशन निहारिका द्वारा भी चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए । प्रदर्शनी मे करीब 35 स्टॉल लगाई गई जिसमे महिलाओं के आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतरीन फैब्रिक और उचित दाम में कपड़े, नवीन अभिकल्प के आभूषण, नए अभिकल्प के आरामदायक जूते चप्पल आदि की स्टाल मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं ने जमकर अपने फोटो खींचे इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में चटपटी चाट छोले भटूरे डोसा इडली पॉपकॉर्न मोमोज इत्यादि के स्टाल भी रखे गए जिसका महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया ।
प्रदर्शनी में आई हुई महिलाओं ने तारीफ की और कहा कि करवा चौथ और दीपावली जैसे पावन पर्व पर हमको एक ही छत के नीचे बहुत ही सुंदर और टिकाऊ उचित दामों में कपड़े, आभूषण, फुटवियर, साड़ियां मिल गई जिसे पाकर हम बेहद प्रसन्न हैं। प्रदर्शनी में आए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का कहना था इस तरह की प्रदर्शनी हमारे मथुरा जनपद में प्रत्येक वर्ष लगनी चाहिए जिससे सभी इसका लाभ उठा सकें एवं उचित दामों में खरीदारी कर सकें l
इस प्रदर्शनी की मेजबानी हिना गोविल द्वारा की गयीं एवं धन्यवाद चीनू जैन द्वारा दिया गया। प्रदर्शनी में शहर के कुछ चिर परिचित चेहरे जिसमे प्रतिभा सिंह प्रियंका उपाध्याय अर्चना अग्रवाल नीना अग्रवाल सुनीता जैन ममता अग्रवाल शिखा अग्रवाल आदि महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रही ।