वृन्दावन में श्री अक्रूर चैरिटेबिल ट्रस्ट के हुए चुनाव, राजेन्द्र और बौहरे विश्न चंद बने उपाध्यक्ष

मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। शुक्रवार को अक्रूर धाम परिसर में श्री अक्रूर चैरिटेबिल ट्रस्ट वृन्दावन का चुनाव संपन्न हुआ। न्यास धारियों द्वारा द्वारा संस्था की कार्यकारिणी गठित करने के लिए कराई गयी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डा.डीसी गुप्ता की देखरेख में हुई जिसमें राजेन्द्र प्रसाद वार्ष्णेय और बौहरे विशन चंद एटा को उपाध्यक्ष, राजू गुप्ता, रवि कुमारवार्ष्णेय डिबाई, राजा बाबू कासगंज और विनोद कुमार गुप्ता सौरों को मंत्री पद के लिए चुना गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अरविंद कमल को सौंपी गई तथा रामअवतार वार्ष्णेय को कार्यालय प्रबंधक के पर पर चुना गया। वहीं डॉ हरी बाबू वार्ष्णेय अलीगढ को ऑडिटर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुभाष चंद पलवल, शुभम वार्ष्णेय मथुरा, गायत्री देवी अलीगढ, अमित कुमार गुप्ता हाथरस, देवेन्द्र कुमार, डा.अनिल कुमार वार्ष्णेय, अजय प्रकाश बिल्सी, राजेश कुमार वार्ष्णेय डब्बू देवेन्द्र कुमार अलीगढ और नवलेश कुमार गुप्ता को चुना गया। बता दें कि संस्था के अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद गुप्ता, महामंत्री पद पर नेमी चंद वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष पद पर धनश्याम वार्ष्णेय का चुनाव पूर्व में ही हो चुका है। चुनाव प्रक्रिया में ४२ न्यासधारियों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से डॉ फूल चंद गुप्ता, कमल किशोर वार्ष्णेय कोसी सहित कई आस पास के जिलों के रहने वाले वार्ष्णेय समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया।