लखनऊ। पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगा जब पत्रकार मुसीबत की घड़ी में संगठित होकर अपनी एकता का परिचय देंगे । कशिश मीडिया के 15 वें वर्षगांठ के अवसर पर हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह में गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी को बेस्ट अवार्ड शान-ए- उत्तर प्रदेश अवार्ड से नवाजते हुए बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय प्रैस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न ने कही । उन्होंने कहा कि पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के लिए पत्रकार कार्यशालाएं आयोजित करने की आवश्यकता है। पत्रकारिता की विश्वसनीयता खतरे में है इसके लिए पत्रकार सारे मतभेदों को खत्म कर एक हो जायें।
इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आसिफ एहसान जाफरी ने कहा कि कशिश मीडिया परिवार ने उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को एक मंच पर बुलाकर सराहनीय प्रयास किया है। पत्रकार जब तक चाटुकारिता को पत्रकारिता से बाहर नहीं निकालेगा तब तक तकनीकी तौर पर पत्रकारिता और पत्रकार परेशान रहेगा । श्री जाफरी ने कहा कि सारे पत्रकार जुल्म के खिलाफ एक हो जायें । वरिष्ठ पत्रकार शहरयार खान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्ल में आज का पत्रकार अपने उद्देश्यों से भटक गया है। यही कारण है कि पत्रकारों को यातनाएं झेलनी पड़ रही है। पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा तभी मिलेगा जब वह खुद मजबूत होंगे और अपनी एकता को बरकरार रखने के लिए पत्रकार समाज की एकजुटता पर बल देंगे।
कशिश मीडिया ग्रुप एडिटर जिया सिद्दीकी ने प्रदेश से आये पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि पत्रकारों को लामबंद होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कशिश मीडिया के तहत पत्रकारों को मुत्तहिद करने पर गौर फिक्र करने की कोशिश पर बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने किया।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से नागेन्द्र सिंह मुर्तजा हुसैन रहमानी अखिलेश चन्द्र शुक्ल मुहम्मद ताहिर कुन्दन श्रीवास्तव रईस खान गुफरान रशीद शेखर पण्डित संदीप तिवारी जफर मसूद बाॅबी फरहत खान नायाब अली लखनवी अनुराग तिवारी पवन उपाध्याय असद कुरैशी एजाज अहमद एडवोकेट सुनील त्रिवेदी अबरार अहमद मुहम्मद मसूद अतहर अनिल सिंह सगीर अहमद मुहम्मद नूर खुर्शीद हसन मुहम्मद रईस नियाजी रजत मिश्रा राहुल कुमार विवेक कुमार नरेश प्रसाद व्यास शादाब हुसैन जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.