छाता बार एसो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मथुरा। छाता बार एसोसिएशन छाता में 2021-22 के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में बार एसो. के निवर्तमान अध्यक्ष कुवर सुरेंद्र सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सचिव हीरेंद्र सारस्वत द्वारा किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए रोहिणीश्वर शर्मा उपाध्यक्ष पद के लिए हन्नान मोहम्मद सचिव पद के लिए कुँवर चंद्रपाल सिंह कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील पांडेय संयुक्त सचिव पद के लिए प्रीति गुप्ता चुनी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज स्वाती सिंह, जे एम अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्तागण एसके बार्ष्णेय सुरेंद्र वर्मा गिर्राज प्रसाद गौतम गोविंदराम शर्मा राधाकृष्ण यदुवंशी मुरारी लाल पचौरी लक्ष्मी नारायण शर्मा तुलसी राम शर्मा सतवीर सिंह ताराचंद दीक्षित रेवती रमन शर्मा रमनलाल अग्रवाल जगदीश गर्ग महिपाल सिंह सिसोदिया नंद किशोर पांडे बनवारी लाल शर्मा विजय शर्मा अजय सिंह रियाज अली कैलाश चंद शर्मा रतन सिंह गौरीशंकर शर्मा मिथलेश शर्मा मंजू रानी पूजा सक्सेना हेमराज सिंह राजेश पालीवाल उमेश शर्मा रोहित पांडेय आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।