मथुरा के एआरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन बस टेंपो टैक्सी ड्राइवरों को दी गई ट्रेनिंग

अधिकारी तथा कर्मचारियों और ड्राइवरों ने लिया हिस्सा

मथुरा। मिशन शक्ति के अंतर्गत सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु बस टेंपो टैक्सी एवं सभी प्रकार के यात्री वाहन चालकों जिसमें रोडवेज और परिवहन निगम के चालक भी प्रमुख रूप से शामिल हैं को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सहायक संभागीय कार्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत इस साल बीते अगस्त माह से दिसंबर माह तक प्रत्येक सप्ताह बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आई सेफ यूपी के सहयोग से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। जिसमें सोमवार को काफी बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा बस टेंपो एवं टैक्सी चालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार आर आई श्रीमती नीतू शर्मा आदि ने उपस्थित ड्राइवरों का सम्मान करते हुए उन्हें शासन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। समय-समय पर शासन द्वारा घोषित विभिन्न विचार गोष्ठी चर्चा परिचर्चा जन जागरूकता अभियान सहायक संभागीय परिवहन विभाग के द्वारा चलाया जाता है। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की जानकारी दी जाती है।