बाजना कट पर केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री का जोशीला स्वागत

मथुरा। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं यूपी भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर का कहना है कि विपक्षी पार्टियां आपस में कितना भी गठबंधन कर लें, प्रदेश की जनता पर उसका कोई असर नही पडना। जनता जर्नादन पूरी तरह मोदी-योगी के साथ है यूपी विधान सभा में भाजपा 300 से अधिक सीट जीत कर पुनः सत्ता पर काबिज होगी।
उक्त उदगार गुरूवार को आगरा बृज क्षेत्र भाजपा की बैठक में भाग लेने जा रहे केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने अपने स्वागत में यमुना एक्सप्रेस व पर बाजना कट पर मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता राजेश चौधरी ने उनको तलवार भेंट की। ज्ञात रहे राजेश चौधरी अनुराग ठाकुर के साथ युवा मोर्चा में पदाधिकारी रहे है।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हुकुम सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अरविन्द चौधरी, महेश प्रधान, हरेन्द्र शर्मा, दिनेश चौधरी, लोकेश, जसवंत सिंह, किरतपाल भोला सहित बडी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया।