मथुरा में कृष्णापुरी चौराहे पर सिपाही की दर्दनाक मौत

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में कृष्णापुरी तिराहे के समीप बुधवार रात को कैंटर ने सर्विलांस सेल में तैनात बाइक सवार सिपाही को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिपाही राया थाना से सर्विलांस संबंधी कार्य कर लौट रहा था सिपाही की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर परिजन भी यहां पहुंच गए। आज सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में सिपाही को अंतिम सलामी दी गई जिसमें जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सर्विलांस सेल में तैनात 34 वर्षीय प्रशांत बघेल पुत्र अहिवरन सिंह मूल रूप शांति कॉलोनी इटावा का रहने वाला था। वह 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था तभी से उसकी ड्यूटी मथुरा में चल रही थी। बुधवार रात प्रशांत बघेल सर्विलांस संबंधी कार्य के चलते राया गया हुआ था रात्रि लौटते समय जैसे ही वह सदर थाना के कृष्णापुरी तिराहे पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार कैंटर यूपी 85 एई 9412 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिपाही कि कुछ ही देर में मौके पर मौत हो गई। हादसा देख कृष्णापुरी चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृत सिपाही के शव को पुलिस लाइन स्थित शहीद दिवस स्मारक पर लाया गया जहां एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने उसे अंतिम सलामी दी। इसके बाद शव को परिजन अपने साथ इटावा ले गए। मृतक के दो बेटे हैं जो गर्मी की छुट्टी में अपने घर इटावा गए हुए थे। मृत सिपाही का एक छोटा भाई विशाल भी मथुरा में पुलिस महकमे में तैनात है उसकी ड्यूटी साइबर सेल में है।