मथुरा। सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे द्वारा टिकट में सीनियर सिटीजन सहित विभिन्न श्रेणियों के किरायों में छूट के आदेश को फेक माना गया है। रेलवे के अधिकारियों ने इसको फर्जी बताया है।
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व्हाटसअप पर रेल मंत्रालय की किराये में छूट की लिस्ट डाली जा रही है। इन मैसेजों में बताया गया है कि सिनीयर सिटीजन, कलाकार, खिलाडी, मरीज, पत्रकार, युथ, किसान, पदक विजेता, शहीद विधवा, छात्र आदि को कोरोना काल से पूर्व की भांति टिकट में छूट एक जुलाई से अनुमन्य हो जायेगी। इस मैसेज के तेजी से वायरल होने पर श्रेणी में आने वाले लोग भारी संख्या में जब अपना रियायती कार्ड बनवाने को रेलवे स्टेशन पहुंचे तो रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई आदेश मंत्रालय द्वारा जारी नही किया गया। उ.म.रेलवे के वरिष्ठ मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा के अनुसार यह गलत सूचना कुछ मीडिया ग्रुप में वायरल हो रही है। रेल प्रशासन ने कोई लिस्ट जारी नही की है। ज्ञात रहे की कोराना काल के दौरान छूट अग्रिम समय तक के लिए रेलवे ने स्थगित कर दी थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.