नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम सात बजे होगी और टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। पहले मैच में भारत की पराजय हो चुकी है।
युवा कप्तान ऋषभ पंत दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ वापसी की कोशिश करेंगे। साथ ही वे भारतीय गेंदबाजों से भी सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया था।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 16 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सात मैच जीते हैं। भारतीय मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है। यहां दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चार मैच अपने नाम किए हैं।
टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। बात करें कटक की तो बाराबाती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मैच अक्तूबर 2015 में खेला गया था। तब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हराया था। टीम इंडिया के पास इसका बदला लेना का मौका होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.