मथुरा। शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार सांय जगन्नाथपुरी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां कांग्रेस के पूर्व सभासद और उनकी पत्नी का शव घर में रंक्त रंजित हालात में पड़ा मिला है। परिजनों द्वारा घायल हालात में पति-पत्नि को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में लगे कैमरों की पुलिस जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर अंतगर्त श्रीकृष्ण जन्मभूमि से चंद कदमों की दूरी पर जगन्नाथपुरी कालौनी में कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पण्डित और उनकी पत्नी साधना कौशिक का शव घर के कमरे में रंक्त रंजित हालात में पड़ा हुआ था जबकि बच्चे अंदर कमरे में सौ रहे थे। बच्चे फायरिंग की आवाज सुन कर जगे तो माता पिता के खून निकलता देख रोने लगे। बच्चों की आवाज सुन आसपास के क्षेत्रिय लोग आ गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी परिजनों से ली। फॉरसिंक टीम ने घटना स्थन पर नमूने लिये है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से पहले पति ने पत्नि के चार गोली मारी उसके बाद फिर खुद ने माथे पर गोली मार कर आत्महत्या की है। दंपती की हत्या हुई है या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.