राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) श्री राधारानी सेवा समिति द्वारा संचालित 76 वी पदयात्रा कस्वे के रेतिया बाजार ठाकुर राधागोपाल जी मंदिर से धूमधाम से साथ भजन कीर्तन के साथ निकाली गयी। पदयात्रा मांट रोड होते हुए मान सरोवर धाम राधारानी पहुची इस दौरान जगह जगह लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । प्रातः पांच बजे निकली पदयात्रा रेतिया बाजार ठाकुर राधागोपाल जी मंदिर से प्रारंभ होकर मांट रोड होते हुए भजन कीर्तन के साथ खादर मानसरोवर धाम पहुची ।
मंदिर परिसर पहुचने पर राधारानी सेवा समिति द्वारा राधारानी मंदिर पर अलौकिक छप्पन भोग का आयोजन किया । जहां कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने सेवाभाव के साथ राधारानी के दर्शन कर पुण्यलाभ कमाया और भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया । इस दौरान समिति के पवन गोयल एड. रामचरन कुशवाह मोहित अग्रवाल प्रभात अग्रवाल रामबहादुर सिंह अशोक अग्रवाल सोनू सविता कैलाश अग्रवाल प्रमोद गोयल रामस्वरूप कुशवाह सोनू काका अमित अग्रवाल योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.