रंगोत्सव में बृज लोक नृत्य के साथ गायिका ऋचा शर्मा देंगी सुन्दर प्रस्तुति

नगर आयुक्त ने की बृजवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील
मथुरा। उ.प्र. पर्यटन विभाग, उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन द्वारा डैम्पीयर नगर स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच जुबलीपार्क पार्किंग पर आयोजित तीन दिवसीय ’रंगोत्सव’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज शनिवार को बृज लोक नृत्य चुरकुला, फूलों की होली, मयूर नृत्य के उपरांत प्रसिद्ध गायिका ऋचा शर्मा और श्रेय खन्ना अपनी प्रस्तुति देंगे। ये कार्यक्रम सांय 5 बजे से प्रारम्भ होंगे। इस दौरान गंधर्व महाविद्यालय द्वारा नृत्य नाटिका ’’जल यात्रा’’ का भी मंचन किया जायेगा।
मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने जनपद वासियों से रंगोंत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों का आनन्द उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रंगोंत्सव के कार्यक्रम देखने के लिए कोई भी एन्ट्री पास नही है, सर्वजन इसमें शामिल हो सकते है।