जज्बे के साथ राजनीति में भागेदारी के लिए आगे बढ़े वैश्य समाज के युवाः डा.नीरज वोरा

युवा वर्ग लक्ष्य का चिंतन करें और जोश के साथ राजनीति में अपनी हिस्सेदारी छीने: कपिलदेव

वृंदावन। अंतराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन उ. प्र. युवा द्वारा श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित महासम्मेलन में 70 जिलों के वैश्य युवाओं ने सरकार के मंत्री व विधायकों के सामने अपने समाज की राजनैतिक भागेदारी के लिये हूंकार भरी। महासम्मेलन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने युवाओं से राजनीति में भागेदारी के लिये बड़ी संख्या में आने का आव्हान करते हुए कहा कि पहले खुद पर भरोसा करके समाज को एकजुट करो। प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिये अपने सपनों में लक्ष्य नजर आना चाहिये और लक्ष्य का चिंतन करें अपने जज्बे से अपनी हिस्सेदारी छीनने पड़ेगी। उन्होंने कहा हमारे समाज का हमेशा देश को आगे बढ़ाने में योगदान रहा है इसलिये सामाजिक समर्थन जुटाना बहुत ही आवश्यक है।
सम्मेलन में लखनऊ के विधायक व आईवीएफ के प्रदेश अध्यक्ष डा.नीरज वोरा ने युवाओं में जोश भरते हुये कहा कि चुनाव में इस बार वैश्य युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है वह समाज के लोग जो भी आने वाले निकाय चुनाव सहित विभिन्न चुनावों को लड़ना चाहते हैं मजबूती के साथ अपनी दावेदारी प्रस्तुत करें निश्चित ही संगठन टिकट दिलाने के अलावा उनको चुनाव जिताने की भी भरसक कोशिश करेगा।
बहराइच की विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा स्वामी विवेकानन्द युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत है युवाओ को अपने साथियो को गले लगाकर आगे बढ़ना पड़ेगा यही सफलता की पूंजी है। बरेली के विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा राजनीति में कोई किसी को आगे नहीं बढ़ाता हमें स्वयं आगे आना होगा हमें अपने पूर्वजों और महापुरुषों से सीखना होगा पंडित दीनदयाल जी की योजना महाराजा अग्रसेन के विचारों से प्रेरित थी। बदांयू के विधायक पूर्व मंत्री महेश गुप्ता ने कहा युवाओं को बहुत छोटे से शुरुआत करनी चाहिए लक्ष्य बनाकर कार्य करने चाहिए कोई मेहनत बेकार नहीं जाती। आगरा के विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने भी युवाओं में अपने अपने सम्बोधन से जोश भरा।
कार्यक्रम में अतिथियों का प्रदेश महामंत्री रविकान्त गोयल व प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित वार्ष्णेय ने स्मृति चिन्ह व दुपट्टा उढा़कर स्वागत किया।
सम्मलेन में मुख्य रूप से लखनऊ की प्रमुख समाजसेविका बिन्दू वोरा डॉ अजय गुप्ता प्रदेश महामंत्री संगठन लखनऊ की अल्पना गुप्ता मलहोत्रा अजयकांत गर्ग कार्यक्रम समन्यवक अमित वार्ष्णेय प्रदेश अध्यक्ष युवा वैभव गर्ग अरुण रतन बिक्रान्त गु्प्ता महामंत्री युवा आशीष गुप्ता जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल मीरा मित्तल महामंत्री सचिन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल कराहरी वाले महानगर अध्यक्ष अंकित बंसल पीयूष खण्डेलवाल अध्यक्ष युवा अभिषेक बंसल पीयूष खण्डेलवाल जीतेन्द्र तरुण अग्रवाल नविता अग्रवाल संन्ध्या वार्ष्णेय ज्योति अग्रवाल शिप्रा राठी माधुरी बंसल अतुल बंसल गणेश अग्रवाल प्रियेश अग्रवाल अनुज सिंघल प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता माथुर वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ अजय गुप्ता ने किया।