मथुरा। सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी ने मंगलवार को मथुरा आकर सपा मजदूर सभा के नगर अध्यक्ष मुनव्वर हुसेन की माता जी मरहूम नसरीन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा के शासन काल में प्रदेश से लेकर देश तक जहां विकास की दर शून्य है वहीं पर कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो गया है। कल मथुरा में ही एक्सप्रेसवे पर बस में लूट पाट हो गई।
प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी ने कहा भाजपा के शासन काल में आज किसान अपने उपज का सही मूल्य न मिलने से परेशान है। किसान सड़क पर संघर्ष कर रहा है सरकार इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। सरकार नौकरियां नही निकाल रही पढ़ लिख कर नौजवान परेशान है। प्रदेश की सरकार ने कोई भी बड़ी भर्ती नहीं कि है। यह सरकार नौकरी देने वाली नहीं बल्कि नौकरियां लेने वाली सरकार है। इसी क्रम यह भी कहा कि झूठ के दम पर चल रही केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारें एक भी कल कारखानों को नहीं स्थापित कराया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के शासन काल में किये गये कार्यों को अपना बता कर वाहवाही लूटना चाहती है। आज प्रदेश के अस्पतालो में दवाइयों का जबरदस्त संकट है सरकार व्यवस्था नहीं कर रही। आम जनता के स्वास्थ्य की चिन्ता इस सरकार को नहीं है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता की समस्याओं के प्रति कोई ध्यान नहीं है केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री ने कोरोना भगाने के नाम पर जनता से ताली और थाली बजवाया और अब देश को आर्थिक संकट में झोंक दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह धनगर गुड्डू खान लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक साबीर उस्मानी राजू भाई कदीर मुल्लाजी मोहम्मद आरिफ कुरैशी सलीम भाई राजेंद्र माहौर इमरान फारूकी नाजिम खान जीशान कुरैशी अन्नू भाई आसीफ फारूकी जगदीश अन्नू कुरैशी शोनू आसिफ कुरैशी रज्जू कुरैशी शैली खान बन्टी अरमान आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.