मुख्यमंत्री की कड़ाई का असर: मथुरा में पकड़े ओवरलोड दो दर्जन ट्रक

मथुरा। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाते हुए ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर की चेकिंग की जिसमें करीब दो दर्जन ट्रक सीज किए गए हैं। एआरटीओ मनोज शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी के सख्त आदेश है कि किसी भी सूरत में द गेम आर और ओवर लोडिंग वाहन सड़कों पर नहीं चलनी चाहिए।

प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं अवैध ओवरलोड संचालन को रोकने हेतु संबंधित पुलिस खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से शनिवार को जनपद के विभिन्न स्मार्गों पर ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर की चेकिंग की गयी।
नोहझील – सुरीर मांट रोड पर 11 ट्रैक्टर निरुद्ध तथा 09 ट्रैक्टर चालान कुल 20 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी । इसी दौरान नंदगाव -कोसी -छाता -बाजना रोड चेकिंग के दौरान 11 ट्रक शेरगढ़ 4 ट्रक छाता 3 ट्रक नंदगाँव 3 ट्रक जिंदल चौकी कोसी से कुल 21 ट्रक बंद किए गए ।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा उपजिलाधिकारी छाता कमलेश गोयल उपजिलाधिकारी इन्द्र नन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी छाता वरुण सिंह क्षेत्राधिकारी मांट निलेश मिश्रा खनन अधिकारी अनन्त कुमार यात्री कर अधिकारी श्रीमती नीलम मिश्रा तथा परिवहन एवं पुलिस एवं खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।