बिहारी जी के दर्शन कर अभिभूत हुए उपमुख्यमंत्री

वृंदावन। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार की शाम अचानक अपने निजी दौरे पर मथुरा आए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ श्री गिरिराज जी गोवर्धन और श्री बिहारी जी वृंदावन में दर्शन किए। बिहारी जी मंदिर में दर्शन के उपरांत श्री पाठक ने सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बिहारी जी के दर्शन कर मैं अभिभूत हो गया हूं। सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने उन्हें प्रसादी और उत्तरीय भेंट किया।