मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के जल निगम एवम डूडा आदि विभाग के कार्यों की भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नियत समय पर कार्य न करने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कर विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जीआईएस सर्वे का किया जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए सभी वार्डों में नोटिस निर्गत कर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण तत्काल कराया जाय ताकि लोग समय पर अपना अपना टेक्स जमा कर सके। निर्माण विभाग की समीक्षा में पाया गया कि कई निर्माण कार्य समय से नहीं कराए गए जिससे आम लोगो को परेशानी तो हुई ही वरन निगम की छवि पर असर पड़ा इस पर नगर आयुक्त श्री झा ने मुख्य अभियंता एवम सहायक अभियंता चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ये पुनरावृति पुन: नहीं होनी चाहिए वरना कठोर कार्यवाही की जायेगी। स्वास्थ विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने नाला सफाई कार्य को वर्षा से पूर्व पूर्ण कराने के आदेश देते हुए कहा कि नालो से निकली गई सिल्ट को 48 घंटे के अंदर वहां से हटा दिया जाए। जल निगम के कार्यो पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया ।
समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल डी के सिंह लवकुश मुख्य अभियन्ता सिविल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महाप्रबंधक जल कर निर्धारण अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी समस्त सहायक अभियन्ता सिविल जल वि/यां, समस्त क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी लेखाधिकारी कर अधीक्षक अवर अभियन्ता सिविल/जल मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं परियोजना अधिकारी डूडा तथा परियोजना प्रबंधक ड्रेनेज एवं सीवरेज इकाई उ.प्र. जल निगम उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.