मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में लक्ष्मी नगर चौकी के चंद कदमों की दूरी पर गांव नगला कोल्हू में मंगलवार रात को झगड़ा की सूचना पर गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। बताया जाता है कि लक्ष्मी नगर चौकी के समीप नगला कोल्हू में मंगलवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर पीआरवी 4181 के सिपाही मीनू कुमार, विपिन शर्मा पहुंचे थे। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दोनो सिपाहियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली।
पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मोके से हमले के मुख्य आरोपी नगला कोल्हू निवासी मुकेश पुत्र हरप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पीआरवी सिपाही मोके पर पहुचे थें तभी एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। सिपाही विपिन की तहरीर पर हमलावार गिरफ्तार मुकेश के भाई कलुआ, तनु के अलावा पांच महिलाओ के खिलाफ सिपाहिओं के साथ मारपीट, गालीगलोज व जान से मारने की घमकी एंव सरकारी कार्य बाधा डालने और सरकारी पिस्टल को छुडाने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस टीम लगातर दबिश दे रही है। वही गांव में तनाव को देखते हुये पुलिस टीम की तैनाती की गयी है। हमले के बाद से हमलावर घर का ताला लगाकर फरार है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.