प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का दावा केवल दो नाले गिर रहे है यमुना में

मथुरा जिले में कही नहीं है सिंचाई के लिए पानी की कमी
मथुरा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बीती रात्रि मथुरा आकर मांट और बल्देव विधान सभा में कई नहर और रजवाह का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें क्षेत्रीय किसान खेतों में सिंचाई करते मिले। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में हर हाल में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए।
बीती रात्रि 11.30 बजे करीब केबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वृन्दावन पहुंचे। वहां उन्होंने सिंचाई विभाग के मौजूद अधिकारियों से मथुरा जनपद में नहर, रजवाह के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया अधिकांश टेल तक पानी पहुंच रहा है हालांकि कुछ नहरों की स्थिति ठीक नही है। रात्रि 12 बजे से 2 बजे तक केबिनेट मंत्री ने निरीक्षण की कार्यवाही की। इस दौरान उनको हैण्डपम्प ठीक मिले, टेल तक पानी दिखाई दिया। इस बीच एक दो नहर सूखी मिली तो पता चला कि दूसरे रजवाह से पानी आने के कारण समस्या आई है।
उन्होंने जनता जर्नादन से आग्रह किया है कि हम सबको मिलकर एक-एक बूंद पानी बचाना होगा इसका दुरूपयोग नही रूका तो स्थिति खराब हो जायेगी। सभी खेतों में पानी पहुंचने के लिए योगी सरकार संकल्पबद्ध है। एसटीपी के चैंकिग के बाद उन्होंने बताया कि दो नाले छोडकर सभी नालों की टेपिंग हो चुकी है। एसटीपी से नाले के पानी को स्वच्छ कर यमुना जी में प्रवाहित किय जा रहा है। उन्होंने यमुना में जल प्रवाह कम होने के सवाल को नकारते हुए कहा कि मैंने नाव में बैठकर पूजा की पानी भी यमुना में जबरदस्त है बदबू भी नही है वृन्दावन का विकास करना मोदी-योगी का सपना है। घर-घर स्वच्छ, शुद्ध पानी पहुुंचे। खारे पानी की समस्या पर केन्द्र और राज्य सरकार काम कर रही है शीघ्र ही सभी जगह गंगा का मीठा पानी मिलेगा।

स्वतंत्र देव ने किए बिहारी जी के दर्शन, विकास कार्यों की ली जानकारी
वृंदावन । प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वृंदावन में बिहारी जी के दर्शन किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने कई आश्रमों में जाकर महंत आदि से भेंट की। उन्होंने श्रीराधा बलभ मंदिर में भी दर्शन किये। दोपहर बाद उन्होंने मथुरा में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भाजपा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार रात्रि मथुरा पहुंच गए थे। रात में उन्होंने अघोर पीठ पहुंचकर महामंडलेश्वर बाल योगेश्वर आनंद से मुलाकात की।
बुधवार की सुबह उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की। इसके बाद मथुरा में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से बात की। इसके अलावा जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश चौधरी प्रदीप गोस्वामी मुकेश गौतम अनुराग चतुर्वेदी नीरज शर्मा नट्टू संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।