कलम से बदलनी होगी जिंदगी की दशा: प्रशांत सुचारी

मथुरा। बाल कल्याण को समर्पित सामजिक संस्था आदर्श संस्कार शाला के तत्वावधान में बी.एस.ए. इंजीनियरिंग कालेज रोड़ स्थित सर्वोदय मॉर्डन पब्लिक स्कूल पर समाज के अंतिम जन परिवार के बच्चों की शिक्षा हेतु संचालित पूर्ण कालिक निःशुल्क विद्यालय में झुग्गियों -झोपड़ी के बच्चों आर्थिक रूप से गरीब बच्चों को पुस्तकें कॉपी रबड़ पेसिंल ड्रेस बिस्कुट टॉफी और अन्य सामिग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बाल गोपाल को कलम के महत्व की कहानी सुनाते हुए कार्यकम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सूचना प्रशांत सुचारी ने कहा कि हमें कलम से जिंदगी की दशा बदलनी होगी। शिक्षा हमारा हमारे आने वाले सुखद कल से मुलाकात कराती है।कलम की ताकत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है जो किसी भी ऊंच नीच और भेदभाव से कोसों दूर है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कार हमारी नींव है। हमें अपने बुजुर्गों और शिक्षकों से मिले ज्ञान से सबसे पहला गुण यह सीखना चाहिए कि हमें सभी के साथ प्रेम और इज्जत का व्यवहार करना चाहिए। समाज सेवी और व्यापारी मनीष अग्रवाल ने कहा कि जीवन मे सिर्फ दो ही धन महत्वपूर्ण है एक हमारा ज्ञान और दूसरा स्वास्थ्य । हमारा जीवन का सबसे बड़ा धन ज्ञान है। इसी का सदुपयोग कर हम कुछ भी पा सकते हैं । समाज सेवी जगत नारायण अग्रवाल प्रशांत ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा दी। सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद अग्रवाल दीपक ने बच्चों को मनोरंजक माध्यम से शिक्षा की उपयोगिता पर चर्चा की। उनको खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यकम संयोजक इंजीनियर आकाश राघव ने बच्चों को विभिन्न मनोरंजक खेल खिलाये।
संस्था के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने बच्चों को बड़ो के आदर करने और अनुशासन के साथ क्रमवद्ध रुप से लिख लिख कर पढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी और समाज सेवी मिथलेश अग्रवाल ने बच्चों को अच्छी आदतों और गंदी आदतों के बारे में विस्तार से समझाया। संस्था की प्रगति रिपोर्ट विद्यालय प्रबंधक उदयवीर सिंह नोहवार ने प्रस्तुत की
कार्यक्रम का संचालन दीपक गोस्वामी ने किया।और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अतुल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में एडवोकेट महेंद्र दत्त आचार्य सीमा चौधरी श्रीमती ब्रजलता सुमन गोस्वामी ज्योति कुमारी विजेंद्र सिंह रामवीर सिंह आशीष चौधरी आदि बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया।