मथुरा। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर आए यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा का अधिवक्ता समाज ने जोरदार स्वागत किया है। गोवर्धन में उन्होंने श्री गिर्राज जी का अभिषेक किया। मथुरा बार में आगमन पर उन्होंने बार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।
इस अवसर पर उनका महिला अधिवक्ता अनीता चावला प्रतिभा सिंह ए डी जी सी रेवेन्यू चेतना शर्मा राजेश नैना आदि ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। बार काउंसिल के अध्यक्ष के सामने महिला अधिवक्ताओं ने विगत काफी समय से कॉमन रूम न होने की समस्या को रखा ।उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

गोवर्धन में बार काउंसिल के अध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने दानघाटी मन्दिर पहुंचकर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मंनौती मांगी। उनको पूजा अर्चना मंत्रोच्चारणो के बीच सेवायत पवन कौशिक ने कराई। उनका प्रसाद की डलिया देकर और पटुका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने कहा कि गिरिराज महाराज की शरण में आकर सुखद अनुभव महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि वे सदैव अधिवक्ताओं के हित में काम करते रहेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ऑफ बार काउंसिल के अनुशासन समिति सदस्य सोनू सिंह राहुल राजवात महामंत्री भाजयुमो पुष्पेन्द्र चौधरी शोभित मोहन हेमन्त वाधवा नीरज चौहान राजेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.