मथुरा के यमुना पार खादर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को विकास प्राधिकरण ने किया जमींदोज

मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को यमुनापार के खादर क्षेत्र में करीब 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बने पक्के मकान और प्लॉट की चाहरदीवारी को जमींदोज किया है। यह कॉलोनी संजय सिंघल रामबाबू सिंघल, भगवान सिंह आदि की बताई जा रही है।
बताया जाता है प्राधिकरण के सेक्टर 3 में यमुना पुल व यमुना नदी के निकट खसरा संख्या 169, यमुना खादर मौजा अब्दुल नवी बांगर खादर क्षेत्र में अवैध रूप से 9.5 वीघा भूमि में अबैध कॉलोनी काटी जा रही थी जिसमें लोगों द्वारा मकान बना लिए गए और कुछ बना रहे हैं।
शुक्रवार को प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा दिए गए धवस्तीकरण आदेश के तहत उक्त कालौनी में साइट आफिस सड़क प्लाट बाउंडरी प्लिंथ लेवल तक के निर्माण को ध्वस्त किया गया । ध्वस्तीकरण अभियान में थाना यमुनापार पुलिस फोर्स के अलावा प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी अवर अभियंता सुनील कुमार शर्मा मनोज अग्रवाल अनिरुद्ध यादव अशोक कुमार चौधरी एवं दिनेश कुमार उपस्थित रहे।