नौझील क्षेत्र के दो घरों में बड़ी घटना, लाखों रुपए की नगदी जेवर ले गए चोर

मथुरा। नौझील थाना क्षेत्र में बीती रात्रि दो घरों में अज्ञात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की नगदी सोने के जेवरात चोरी कर लिए हैं। घटनास्थल पुलिस चौकी से चंद्र मीटर की दूरी पर बताया जाता है। एक घर के परिजन जाहरवीर बाबा के दर्शन करने गए थे । एसपी देहात श्रीशचंद ने कहा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। गांव हसनपुर में दो घरों में चोरों ने लाखों रुपये के सोने के जेवरात सहित बड़ी संख्या में नगदी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी है । बताया जाता है कि चोरी की घटना पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है। इस घटना घटने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। इलाका पुलिस सूचना के बाद भी कई घंटे की देरी से पहुंची है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव हसनपुर के रहने वाले सत्तो सिंह डागुर के परिवार के ज्यादातर लोग जाहरवीर बाबा दर्शन करने के लिए गए थे और घर में दो वृद्ध थे। इसी दौरान बीती रात घर में छत के रास्ते से चोर घुस गए और सोने चांदी के आभूषणों (करीब 10 तोले सोना व 1 किलोग्राम चांदी) सहित 18000 रुपए की नगदी चोरी कर निकल गए। घटना की जानकारी सुबह जगने के बाद हुई। इसके अलावा दूसरी घटना गांव हसनपुर में जरेलिया मोड़ पर हुई जहां पर शंकर लाल के घर में चोर 10 फीट की दीवार पर लगे लोहे के कांटों के तार को काटकर घर में घुस गए। घर के कमरे में सो रहे बेटा-बहू के कमरे की बाहर से बंद कर दिया और अलमारी व बक्शों का ताला तोड़कर उसमें रखे (15 तोला सोना, ढ़ाई किलोग्राम चांदी व दो लाख पैंसठ हजार रुपये) चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी तब हुई जब गेट का सरगोडा़ बाहर से खुलवाने के लिए अपने चाचा के लड़के पर फोन किया। अलमारी व बक्शों का ताला टूटा हुआ व सामान बिखरा देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना हसनपुर में स्थित पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है और पुलिस को कुछ नहीं पता चल सका चोरी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।