मथुरा। शहर के जमुनापार इलाके में स्थित नगला कोल्हू में पीटरसन एनर्जी कंपनी के प्लास्टिक वेस्ट कचरा से डीजल बनाने के प्लांट में एक कार्बन बाक्स में विस्फोट होने से आधा दर्जन लोग झुलस गए। प्लांट में बयो डीजल बनाने का कार्य किया जाता है। घायलों में एक आपरेटर और पांच मजदूर शामिल है। इनको सिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को दोपहर में कार्बन बाक्स को खाली करने का कार्य आपरेटर अतुल श्रीवास्तव निवासी रायबरेली और मजदूर शिव राजन निवासी ईशपुर कर रहे थे। पास ही मजदूर अनिल कुमार निवासी गांव डेंगरा, रोबिन कुमार सैनी निवासी नगला कोल्हू, रिन्कू और गोपाल निवासी ईशापुर अग्निशमन यंत्र लेकर पास खड़े थे। बाक्स को खोलते ही उसमे ब्लास्ट हो गया। आग की तेज लपटे एक साथ निकली और सभी लोग आग की लपटों में घिर गए। अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। प्लांट मैनेजर लव कुमार घायलों को टाउन शिप स्थित सिटी केयर हास्पिटल ले गए। यहां सभी का उपचार चल रहा है। बताया जाता है इनमें से कुछ लोग 40 प्रतिशत जले है वहीं कुछ 10 प्रतिशत झुलसे है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा लक्ष्मी नगर चौकी इंचार्ज राघवेंद्र कुमार व नगर निगम के जेड एस ओ एसएस यादव ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.