मथुरा । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय शरद महोत्सव कार्यक्रम 6-7 अक्टूबर को श्री जी बाबा की हवेली आन्योर गोवर्धन में किया जा रहा है। मंडल के संरक्षक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दिन श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा दुग्ध धार की परिक्रमा प्रातः 9 बजे श्रीजी बाबा की हवेली से प्रारंभ की जाएगी एवं शाम 7 बजे दीपदान किया जाएगा।
7 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 8 बजे गौ सेवा उसके पश्चात 9:30 बजे श्रीनाथजी प्रकट स्थल पर दिव्य पंचामृत अभिषेक किया जायेगा उसके बाद श्रीजी बाबा की हवेली पर साधु सेवा एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सांय 5 बजे से दिव्य छप्पन भोग के दर्शन सभी भक्तों के लिए कराए जाएंगे।
सायं 7:00 बजे से खीर प्रसादी वितरण भक्तों के लिये किया जाएगा । सायं भजन गायन संध्या के रूप में और रात्रि 8:30 बजे से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुरारी लाल तिवारी की मंडली द्वारा महारास का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अतुल शोरा बाले मंत्री ओम प्रकाश पांडे कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन बंसल के अलावा मुरारी लाल वर्मा मनीष सर्राफ सुनील कनुआ बनवारी लाल जैन राधारमण मार्बल वाले राजाराम गर्ग हेमंत गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.