यूपी में बड़े पैमाने पर होंगे आई ए एस-आई पी एस अधिकारियों के तबादले , 3 IAS अधिकरी बदले

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पश्चात उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आई ए एस, आई पी एस अधिकारियों के तबादले होने है , मुख्यमंत्री योगी ने नई तबादला नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। सूत्रों का कहना है कि एक दो दिन के उपरांत लिस्ट जारी हो जाएंगी। पीसीएस पी पी एस अधिकारियो की भी लिस्ट बनाई जा रही है। जिला स्तर पर तैनात अलग अलग विभागों के प्रमुखों को भी बदला जायेगा।

विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त GST बनाया गया है उनके स्थान पर 2018 बैच के आई ए एस विजय कुमार को तैनात किया गया है। अभी तक विशेष सचिव खनन के पद पर तैनात थे विजय कुमार। उनके अलावा आई ए एस आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह को GST कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
इस पद पर मिनिस्ती एस 2 महीने की छुट्टी पर गई हुई हैं। IAS डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन पर नियुक्ति दी गयी है। ज्ञात रहे नव नियुक्त विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विजय कुमार मथुरा में नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर रह चुके है।