नालों के मोड पर सीमेन्टेड दीवार बनना शुरू
मथुरा। मथुरा वृंदावन के अलग अलग इलाकों में बारिश के दौरान खुले नालों से बचाव की दृष्टि से नगर निगम सीमेन्टेड दीवार बनाने के साथ चेतावनी वाले बोर्ड लगाने में जुट गया है। नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने शहर के दुर्घटना संभावित नालों के पास शनिवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिये है।
नगर आयुक्त के मुताबिक 54 स्थानों पर नालों के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिये गये है। इसके साथ-साथ 22 स्थानों पर नालों के मोड पर तीन फीट की सीमेन्ट कंकरीट की दीवार बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। ये दीवार नाला और सडक के बीच डिवाइडर का काम करेगी। इससे सफाई कार्य में दिक्कत भी नहीं आयेगी।