गोवर्धन। आजादी से लेकर अब तक सपा के लिए गोवर्धन विधान सभा सीट बंजर भूमि साबित हुई है। इस बंजर भूमि को 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा उपजाऊ बनाने में कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं हैं। जिले में भाजपा शासन के वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए सपा नेताओं की थोड़ी मेहनत रंग भी ला सकती है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने जिले में हर घर सम्पर्क अभियान की शुरूआत गोवर्धन से दान घाटी मंदिर में गिरिराज पूजा अर्चना के साथ की।
सोमवार को क़स्बा में शुरू हुए समाजवादी पार्टी के हर घर सम्पर्क अभियान में पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बा गोवर्धन के एकता चौराहा पर लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष किशोर सिंह का जोशीला स्वागत किया। इस जनादेश ने साबित कर दिया कि लोग सत्तादल से नाराज हैं।
सपा नेता ठा. किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं, किसान को खाद नहीं मिल रहा, सड़क गड्डों में तब्दील हैं, कुंड, सरोवरों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जुमलेबाजों की सरकार से प्रदेश की जनता छुटकारा चहाती हैं. 2027 में निश्चित समाजवादी की सरकार बनेगी। सपा सरकार ने जितना विकास 5 सालों में कराया, उतना विकास भाजपा 9 साल में नहीं कर सकी है। फर्जी एनकाउंटर करके प्रदेश को लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री भूमाफियाओ पर कार्रवाई की बात करते हैं, भाजपा के लोग खुद सरकारी जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। 2027 के विधान सभा चुनावों में भाजपा का मथुरा की सभी सीटों से सुफड़ा साफ होगा, अखिलेश यादव की प्रदेश में सरकार बनेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, डॉ. अशोक अग्रवाल पूर्व प्रत्याशी मथुरा वृंदावन, अनिल अग्रवाल सपा नेता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, कुंवर नरेन्द्र सिंह, दीपक गौड़, मुकेश सिकरवार, ऋतु गोयल, मुरारी लाल शर्मा, जीतू भाई, पोहप सिंह, डॉ. राजन रिज़वी, नीतू चौधरी समेत अनेक गांव की सरदारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।