मथुरा। गंगा दशहरा पर्व से सात दिन पूर्व यकायक शहरी क्षेत्र के यमुना घाटों पर जल की कमी होने से सीढियों पर रह गई गाद को हटाने के लिये रविवार को नगर निगम और यमुना मिशन की टीम ने 50 कर्मचारी लगाकर सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया। शनिवार और आज को मिलाकर विश्राम घाट के सामने से करीब 15 ट्रॉली कचरायुक्त गाद निकाली जा चुकी है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने जल स्तर कम होने की जानकारी मिलते ही यमुना घाटों से गाद निकालने के आदेश कर दिये।
शनिवार को यमुना मिशन की टीम ने काम किया तो आज नगर निगम के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी सुरेन्द्र यादव, पर्यवेक्षक महेश काजू ने निगम के दो दर्जन सफाई कर्मी गाद निकालने में जुटा दिये। रविवार को 50 कर्मचारियों के दल ने घाट से पानी कम होने पर सडांधयुक्त कीचड को तसलों से भकर बाहर निकाल दिया है। निगम के सूत्र कहते है कि अब जेसीबी पोकलेन मशीन से गाद को बड़ी मात्रा में निकालने की प्लानिंग की जा रही है। संभवत: आज रत्रि काम को अंजाम दिया जाये। जेएसओ श्री यादव का कहना है कि सोमवार से सफाई कर्मियों की संख्या और बढ़ाई जायेगी। अगले दो-तीन दिन में समूचे विश्राम घाट के सामने से गाद हटा दी जायेगी।
ज्ञात रहे कि बीते दो-तीन दिन से यमुना में एकदम तेजी से जल का प्रवाह कम होने से छ: सीढी जल नीचे उतर गया है जिस कारण भारी गंदगी युक्त कीचड गाद निकल आई है। गर्मी के कारण घाट क्षेत्र पर रहने वाले नागरिक बदबू से परेशान है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.