मथुरा। मुख्यमंत्री योगी की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” 5 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान में छाता कोतवाली में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जन चौपाल लगाई।
दोनों अधिकारियों ने छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए । कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चंद्र रावत द्वारा किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.