लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष ने की लोकसभा स्पीकर से भेंट

बरसाना। शनिवार को मोरारी बापू की राम कथा में शामिल होने आये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने अपनी टीम के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री बिरला ने अंकित बंसल से मथुरा के उद्योग एवं विकास के बारे में गहनता से जानकारी ली। जिलाध्यक्ष श्री बंसल ने उनको बताया कि ब्रज के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को योजनाए लानी होंगी।
इस दौरान लघु उद्योग भारती के मंडल सचिव सोनल अग्रवाल महामंत्री विशाल बंसल कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल तुषार अग्रवाल हाथी विवेक हाथी संजय जिंदल मोंटू मित्तल अनुज गर्ग अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।