मथुरा। जनपद के के थाना कोसी अंतर्गत शुक्रवार तड़के ग्रामीणों और गौ-तस्करो के बीच हुई भिड़ंत में एक की मौत हो गई जबकि कई बदमाशों के घायल होने की खबर है। काफी समय से कोसी बरसाना छाता इलाके में गौ तस्कर गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार की सुबह चार बजे कोसीकलां के गांव सुमोरा में ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर गौ तस्करों की गाड़ी पलट गई। इसके बाद गौ तस्कर ग्रामीणों से भिड़ गये जिसमें एक गौतस्कर की मौत हो गई तीन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है।
बताया जाता है गांव जाव व तूमौला के जंगलों में गौ तस्कर टाटा-407 में गायें लेकर जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया
तो तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घेरकर उनको पकड़ लिया। इस पर गौ तस्कर ग्रामीणों से भिड़ गए। इसमें एक गौ तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। एक बचकर भाग निकला था, वो भी घायल अवस्था में कुछ दूरी पर पड़ा मिला। वहीं तीन अन्य को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिए। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसपी देहात श्रीशचंद जानकारी देते हुए।
इस सम्बन्ध में एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि गौतस्कर बुलंदशहर व अलीगढ़ से छह गायों को टाटा-407 से मेवात लेकर जा रहे थे। तभी तूमौला के समीप ग्रामीणों से इनकी झड़प हो गयी। मृत मिले युवक की शिनाख्त शेरा (45) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पकड़े गये अनीश, रहमान व काजिल निवासी लोहदा, अरनिया, बुलंदशहर के हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर सीओ छाता जिंतेंद्र कुमार और थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार समेत पुलिस बल पहुंच गया।