अनुज सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा फरह में फ्लाई ओवर के समीप मथुरा की ओर से आगरा जा रहा एक कनटेनर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर रैलिंग तोडते हुए दूसरी साइड में जाकर पलट गया जिससे उसमें भीषड़ आग लग गयी। घटना के चलते हाईवे पर जाम लग गया। कुशलता ये रही कि दुर्घटना के दौरान कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया। एक वाईक सवार बाल बाल बचा है।
जानकारी के अनुसार आज करीब साढ़े तीन बजे एक कनटेनर सं. के.ए. 51सी 0262 मथुरा की ओर से आगरा जा रहा था। जब वह कस्बा फरह में स्थित फ्लाई ओवर के समीप पहुंचा तो उसका अचानक टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर रैलिंग तोडते हुए दूसरी साइड में जाकर पलट गया और उसमें आग लग गयी। गनीमत रही इस दौरान कोई हादसा नही हुआ। लेकिन घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची फयर बिग्रेड की गाडी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
समाचार लिखे जाने तक कनटेनर के चालक-परिचालक के बारे में जानकारी नही हो सकी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.