अग्रसेन मेला के दूसरे दिन रही डांडिया की धूम

मथुरा । अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन मेला के रजत जयंती उत्सव का आयोजन बी.एस.ए. डिग्री कॉलेज मैदान किया जा रहा है जिसमें माधवी महिला दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मृदुला अग्रवाल , सुनीता अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष सावित्री बंसल तथा स्वागत मंत्री कुसुम अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन और लक्ष्मी जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।

मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया की समाज महिला समिति द्वारा वरिष्ठ मातृ-सम्मान किया गया जिसके प्रायोजक विमला देवी श्रीनिवास अग्रवाल चेरीटेबिल ट्रस्ट रहा तथा वर्ष का सर्वोच्च सम्मान ‘एक सम्मान – शक्ति के नाम’ उत्कृष्ट सेवा हेतु केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अग्रवाल को दिया गया । महिला समिति अध्यक्ष रेनू अग्रवाल तथा मंत्री शशि अग्रवाल ने बताया की सर्वप्रथम महालक्ष्मी स्तुति के साथ महिलाओं द्वारा नाटक के माध्यम से आधुनिकता के साथ बढ़ते प्रचलन में एक प्रेरक नाट्य “बेटी भटक ना जाना” प्रस्तुत किया गया, रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, तिलक द्वार धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले एवं मंत्री कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने कार्यक्रम की अत्यधिक प्रशंसा की,अग्रसेन मेला व महिला समिति रजत वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 साल की यात्रा को ‘सफर’ नाटक के माध्यम से दिखाया गया, तथा अहमदाबाद से पधारे इवेंट ग्रुप द्वारा गरबा नाइट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे मेला ग्राउंड में उपस्थित लोगों को गरबा नृत्य करने पर मजबूर कर दिया ।

महिला संयोजिका आशा अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग ले रही सभी महिलाओं को सम्मानित किया, बंपर ड्रा नितिन अग्रवाल टेक्नो मार्ट द्वारा दिया गया, कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक रितेश अग्रवाल मन्नत ग्रुप तथा प्रायोजक श्री बांके बिहारी साड़ी एवं ज्वेलर्स रहे, मेला संयोजक अनुराग सिंघल व जयंती संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, महिला समिति की संरक्षिका रजनी बंसल ,रजनी तायल ,सावित्री बंसल, किशोरी अग्रवाल, नविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद मित्तल ,योगेश अग्रवाल कागजी,राजकुमार अग्रवाल रद्दी, धीरज गोयल, संदीप अग्रवाल अदूकी ,अतुल अग्रवाल हार्डवेयर, शिवकुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, महेश बंसल,हेमंत अग्रवाल ,सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं हजारों अग्रबंधु उपस्थित रहे।