अनुज सिंघल
फरह। कस्बा फरह में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप चिकित्सक ने एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी महिला के बेटे ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। आरोपी चिकित्सक वहां से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरह क्षेत्र के एक गांव की एक वृद्ध महिला के पेट के दर्द हो गया जिसके वह चलते फरह मे रेलवे फाटक के समीप एसआरडी पॉलीक्लीनिक में दिखाने आयी। यहां के डाक्टर ए.के सिंह ने उसे खून की जांच एवं इलाज के लिये भर्ती कर लिया। आरोप है कि देर रात जब क्लीनिक पर कोई नहीं था तब वहां मौजूद डाक्टर ने उसे नींद की गोली खिलाकर उसके साथ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। नशे में वह डाक्टर को विरोध नहीं कर पायी। सुबह होश में आने पर उसने सारी बात अपने बेटे को बताई। बेटे ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। तब तक मौका पाकर चिकित्सक वहां से फरार हो गया। वृद्धा के बेटे ने थाना फरह में घटना के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया है।
सूचना पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा मौके पर पहुंची और पीडित वृद्धा के बयान लिये। इधर फरह के चिकित्सा अधीक्षक रामगोपाल ने आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक रामगोपाल ने बताया कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.