मथुरा। निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की फिल्म “हाय जिंदगी” की शूटिंग मथुरा में की गयी है। सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म हाय जिंदगी मे गौरव सिंह गरिमा सिंह आयुशी तिवारी सोमी श्री दीपांशी ऋषभ शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
निर्देशक अजय राम का कहना है कि आज के दौर मे मेट्रो शहरों में रहने वाले युवाओ और युवतियों की जिंदगी पर आधारित है फिल्म हाय जिंदगी की कहानी। नए जमाने की चार मॉडर्न ल़डकियों की स्टोरी ब्यान करती यह फिल्म युवा पीढ़ी की लाइफ स्टाइल को दर्शाती है। इसकी शूटिंग संपन्न कर ली गयीहै। फिल्म नवंबर 2025 तक रिलीज करने का इरादा है।”
फिल्म मे संगीत आदित्य राज शर्मा प्रतीक ने दिया है। गीत जमील अहमद ने लिखा है। क्रिएटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित है, कहानी सग्रीला कहार की है। डी. ओ. पी. सुनील अहेर, कोरियोग्राफर रवि अखाड़े, लाइन प्रोड्यूसर गौरव शर्मा हैं। फिल्म में राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा द्वारा गाया गीत कान्हा की मुरली बाजे एक महत्वपूर्ण गीत है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.