वृन्दावन। रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित कृष्णा वैभव में श्रीराधा नाम प्रचार ट्रस्ट द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन रसधारा व सम्मान समारोह में विगत 10 वर्षों में समाजसेवा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वालो को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए अयोध्या के सुग्रीव किलाधीश जगद्गुरु विश्वेसप्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीराधा नाम प्रचार ट्रस्ट ने जो कार्य किये हैं वे प्रशंसनीय हैं। श्रीराधा नाम प्रचार ट्रस्ट की सँस्थापक अध्यक्ष व प्रख्यात भजन गायिका आरती शर्मा किशोरी प्रिया ने संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य अपने भजनों की कई प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वहीं सम्मान समारोह में कांगड़ा (हिमाचल) के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज अयोध्या के सुग्रीव किलाधीश जगद्गुरु विश्वेसप्रपन्नाचार्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. अवशेषानंद महाराज जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के छोटे महन्त स्वामी हरिनारायण गिरि महाराज आदि का उनकी अविस्मरणीय धार्मिक व आध्यात्मिक सेवाओं के लिए एवं राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट डॉ. कमलकांत उपमन्यु का उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट पत्रकारिता व समाजसेवा के लिए दीदी आरती शर्मा (किशोरी प्रिया) ट्रस्ट के सचिव सुशील गुप्ता सह-सचिव किशन लाल गर्ग कोषाध्यक्ष सन्दीप अरोड़ा समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व स्वागताध्यक्ष आशीष शर्मा आदि ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर शॉल ओढ़ाकर ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला व प्रसाद आदि देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि राधा नाम प्रचार ट्रस्ट ने कोरोना काल मे नि:शुल्क ऑक्सिजन गैस सिलेंडर वितरित एवं कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाकर समूचे ब्रज चौरासी कोस में निर्धन व निराश्रित परिवारों को राशन वितरित करके एवं निर्धन कन्याओं के विवाह आदि करा कर जो ख्याति अर्जित की है वो अत्यंत सराहनीय है।
समारोह में कुलदीप अरोड़ा श्री हरिदेव मंदिर के रामप्रपन्नाचार्य महाराज भागवताचार्य योगेश प्रभाकर हरिवंश महाराज पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ पंडित राधाबिहारी गोस्वामी सतेन्द्र जोशी आचार्य रामविलास चतुर्वेदी आचार्य बद्रीश आशीष शर्मा आयुष अरोड़ा राधाकांत शर्मा दुर्गेश अग्रवाल डॉ. गिरीश गुप्ता वंशीवट कृष्ण दास वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार तोमर विष्णु बावरा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व समारोह के संयोजक संदीप अरोड़ा ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.