वृक्ष ही जीवन है सबको पुत्र की भांति पेड़ को पालना चाहिए: एस बी सिंह

मथुरा। वृक्षारोपण महा अभियान 2025 एक पेड़ मां के नाम 2-0 के अंतर्गत आज जनपद भर में सरकारी स्तर पर जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए वही मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन बुर्जा रोड की रिक्त भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने सबसे पहले पौधारोपण किया उसके बाद सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ओएसडी प्रसून द्विवेदी सहायक अभियंता सुमित कुमार अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता विमल कोहली आदि ने पौधा रोपण किया। उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि ब्रज में स्थान-स्थान पर पौधारोपण किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा सुंदर वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन है हम सबको पुत्र की भांति पेड़ को पालना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम सबका जीवन सुरक्षित रह सके।

सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी ने बताया कि अर्जुन कदंब पीपल पाकर गुलमोहर इत्यादि के पौधे रोपित किए गए है । पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। उन्होंने बताया कि सुनरख में मियांवाकी पद्द्ति से पौधे लगाए जा रहे है।

ओ एस डी प्रसून द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।

प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2025- 26 हेतु वन विभाग के माध्यम से वृंदावन में सुनरख बांगर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर एक एकड़ क्षेत्रफल में 40 विभिन्न प्रजातियों के साथ मियां बाकी पद्धति से 36500 पौधों को रोपित किया गया है। उक्त पौधों को रोपित एवं 4 वर्ष के संरक्षण के साथ आने वाले व्यय प्राधिकरण द्वारा किया गया है।
-प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह